Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील साहू को “राजस्थान खेल गौरव पुरस्कार” से सम्मानित

कोटा/Indian Sports Development Council द्वारा आयोजित भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “राजस्थान खेल गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिछले तीन वर्षों में शानदार उपलब्धियों और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।

सुनील कुमार साहू ने इंटरनेशनल में सिल्वर मेडल ओर बीते 3 वर्षों में कुल 20 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। खेलों के प्रति समर्पण, संघर्ष और निरंतर मेहनत के चलते उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में विवेक राजवंशी, प्रेम भारटिया, युधिष्ठिर खाटाना, मुकेश विजय, भूपेंद्र प्रजापति, लोकेश गुर्जर, जयप्रकाश तुसरिया एवं वेदप्रकाश कश्यप शामिल रहे। सभी अतिथियों ने सुनील कुमार साहू सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में एथलेटिक्स जूडो, कुश्ती, मल्लखंब, बैडमिंटन, कबड्डी, वुशु, ताइक्वांडो, स्विमिंग, बॉक्सिंग और योग जैसे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील कुमार साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया जिन्होंने दिन-रात मेहनत मजदूरी करके सुनील को सपोर्ट किया मंजिल तक पहुंचाया

यह उपलब्धि न केवल सुनील कुमार साहू के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles