Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में बाथरूम में करंट लगने से 27 वर्षीय महिला की मौत

कोटा। शहर के कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाथरूम में नहाने गई एक महिला की पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार की रहने वाली खुशो मंडल (27) की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका 20 महीने का एक बेटा है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में पानी गर्म करने की रॉड लगी हुई थी। इसी दौरान रॉड के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई।

परिजन तुरंत उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कैथून थाना एएसआई हीरालाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी करंट लगने से ही मौत होना बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

महिला अपने सास-ससुर और बच्चे के साथ ताथेड़ इलाके में रह रही थी। उसके सास-ससुर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले करीब 20 वर्षों से कोटा में निवास कर रहे हैं। महिला का पति वर्तमान में बिहार में कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles