Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाडपुरा कर्बला मामू-भांजे सरकार का उर्स मुबारक अकीदत के साथ संपन्न, कुरान खानी में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

-रिज़वान खान

कोटा। लाडपुरा स्थित कर्बला मामू-भांजे सरकार के में उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाज़िरी देकर चादर पेश की और अमन-चैन की दुआएं मांगी।

उर्स के अवसर पर विशेष रूप से कुरान खानी का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. जफर को आमंत्रित किया गया। उन्होंने दरगाह पर चादर पेश कर मुल्क में भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ की।

कार्यक्रम का आयोजन मुराद पठान और शाहिद अब्बासी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अख्तर खान (नगर निगम), अमीर रंगरेज, मोबीन मिर्जा, कालू आजाद, शकील अब्बासी सहित दरगाह कमेटी के तमाम सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

पूरे आयोजन के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा। अकीदतमंदों के लिए लंगर और प्रसादी का भी इंतजाम किया गया। उर्स मुबारक के इस मौके पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

दरगाह कमेटी ने सभी मेहमानों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए दुआ की कि मामू-भांजे सरकार का यह उर्स सभी के लिए रहमत और बरकत का सबब बने।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles