Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान बजट 2026: आमजन और विकास के लिए लाभदायक साबित होगा बजट — इरफान कादरी

कोटा। राजस्थान प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा नेता इरफान कादरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन और विकास के लिए नई योजनाओं से भरपूर है और प्रदेश के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

इरफान कादरी ने कहा कि इस बजट से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएंगे।

कादरी ने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होंगी और आमजन को उनका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट बताते हुए सरकार की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles