Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वियतनाम की धरती पर भारत का परचम लहराया: बलराज सिंह व अंगद जीत सिंह बने वर्ल्ड चैंपियन

खेल डेस्क | अंतरराष्ट्रीय।

कोटा/भारत के लिए गर्व का क्षण तब आया जब वियतनाम में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो भारतीय भाइयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया।

प्रतियोगिता में बड़े बेटे बलराज सिंह और छोटे बेटे अंगद जीत सिंह ने असाधारण ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दोनों ने 2–2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

🔸 अंगद जीत सिंह ने यूथ आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर वर्ल्ड स्ट्रांग मैन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

🔸 वहीं बलराज सिंह ने सब-जूनियर आयु वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्ट्रांग मैन टाइटल अपने नाम किया।

वियतनाम की धरती पर भारत का तिरंगा फहराते हुए दोनों भाइयों ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि यह जीत सिर्फ उनके बेटों की नहीं, बल्कि उनके दादा जी, पूरे खानदान और भारत देश की जीत है।

परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों बेटों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति के जज़्बे से विश्व स्तर पर भी भारत का नाम ऊंचा किया जा सकता है।

बलराज सिंह और अंगद जीत सिंह की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles