– अखिल नामा
बारां।बारां शहर के अंजुमन चौराहा क्षेत्र में बुधवार देर शाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सूत्रों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लेन-देन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






