Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान अकाउंटेंट्स जिला शाखा कोटा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोटा 27 दिसंबर राजस्थान अकाउंटेंटस एसोसिएशन का जिला अधिवेशन, शपथ ग्रहण समारोह,एवं सम्मान समारोह शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम कोटा में शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एसोशिएशन के पदाधिकारी को शपथ दिलाई, जिला अधिवेशन को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता के लिए विशेष रूप से सरकार में लेखाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मनोज जैन जिला अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। आयोजन समिति के देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता एवं श्रीमती संध्या शर्मा निदेशक कोष एवं लेखा राजस्थान जयपुर रही। कार्यक्रम में लालचंद यादव प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश जैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, रमेश गुप्ता अध्यक्ष पेंशन समाज कोटा मंचासीन थे। कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संगठनों के साथ पेंशन समाज कोटा के पदाधिकारी ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन अजय सोरल एवं बृजेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

*दिनेश जैन लेखा रत्न सम्मान से सम्मानित* लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिनेश जैन को एसोशिएशन की गतिविधियों के माध्यम से लेखा संवर्ग सहित राज्य कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने के फलस्वरुप *लेखा रत्न* सम्मान से सम्मानित किया। लोकसभा अध्यक्ष ने श्री दिनेश जैन के कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की इस अवसर पर दिनेश जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए कहां की यह प्रत्येक लेखाकर्मी का सम्मान है महामंत्री सत्यनारायण गुर्जर द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम से राज्य के कई जिलों से आए लेखाकर्मियों एवं अधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles