Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा महिला मंडल की भावपूर्ण पहल,श्रद्धा, संस्कृति और सौहार्द के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा /अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा महिला मंडल द्वारा तुलसी पूजन दिवस का आयोजन आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष शमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति ने अपने-अपने घरों से स्नेहपूर्वक सजे हुए तुलसी के पौधे लाकर न केवल पूजन किया, बल्कि उन्हें एक-दूसरे को भेंट कर आपसी प्रेम, एकता और संस्कारों का संदेश भी दिया।

महिला महामंत्री स्वाती गर्ग ने बताया कि पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास की अनुभूति रही। “मैं तुलसी तेरे आंगन की” जैसे भावपूर्ण गीतों पर सभी महिलाओं ने मिलकर उत्सव मनाया, जिससे कार्यक्रम स्थल आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर महामंत्री हेमलता गुप्ता ने तुलसी पूजन के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्यगत महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी न केवल घर-आंगन की शोभा है, बल्कि वह सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक भी है। तुलसी पूजन से माता लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है तथा यह हमारी सनातन परंपराओं और आयुर्वेदिक ज्ञान से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सहभोज कर आत्मीयता और अपनत्व के भाव को और प्रगाढ़ किया। तुलसी को स्नेहपूर्वक सजा कर लाने वाली सखियों में प्रीति अग्रवाल, मंजू मोदी, स्वाती, अंजली, राखी, दीक्षा, मीनू, भारती, रानू, पिंकी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles