Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विजयवर्गीय समाज कोटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम जी विजयवर्गीय का सेवारत वैश्य समाज द्वारा भव्य स्वागत

कोटा/विजयवर्गीय समाज कोटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सीताराम जी विजयवर्गीय एवं उनकी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत प्रादेशिक सेवारत वैश्य समाज द्वारा शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनाथपुरम में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कृष्ण जी बिरला, अध्यक्ष – रेड क्रॉस सोसाइटी कोटा, तथा महेश जी गुप्ता, निदेशक – शिव ज्योति समूह, उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के 110 से अधिक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।अपने संबोधन में राजेश कृष्ण जी बिरला ने कहा कि “समाज की एकता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे हमें हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए।”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम जी विजयवर्गीय ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं समाज की एकता, संगठन और सहयोग की भावना को मजबूत करने हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं कंधे से कंधा मिलाकर समाज के साथ रहूंगा।”कार्यक्रम का संचालन हुकुम  मंगल अग्रवाल, अध्यक्ष – अग्रवाल समाज, द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles