Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

न्यायालय के नये भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

कोटा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को अभिभाषक परिषद कोटा द्वारा आयोजित शेड फ्लोरिंग कार्य के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय के नए भवन को लेकर चल रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बिरला ने कहा कि नए भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण को लेकर सेना की ओर से कुछ आपत्तियाँ आई हैं, लेकिन इस विषय पर लगातार संवाद चल रहा है और शीघ्र ही आपसी सहमति से समाधान निकाल लिया जाएगा। सरकार और संबंधित विभाग सक्रिय हैं तथा सभी पक्षों की सहमति से जनवरी 2026 तक कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों की राय से आगे बढ़ेगी परियोजना

लोकसभा अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि न्यायालय भवन का निर्माण अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों की आपसी सहमति व सुझावों के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। यह भवन आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

बिरला ने कहा कि नए भवन को अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों और आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को न्याय प्रक्रिया में सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की मजबूती ही लोकतंत्र की असली ताकत है और यह नया न्यायालय भवन उसी दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, जिला न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास, अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष मनोज पुरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles