कोटा। मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत के तत्वावधान में युवा परिषद् और स्वर्णसेना द्वारा भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक महाराजा अजमीढ़ सभा भवन, डी-1, हाड़ी रानी सर्किल के पास, श्रीनाथपुरम में आयोजित होगा।
युवा परिषद के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि यह डांडिया उत्सव विशेष रूप से मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लिए आयोजित किया जा रहा है। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया गया है। महोत्सव में केवल धार्मिक भजनों पर ही डांडिया होगा, अश्लील गीतों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
स्वर्ण सेना के अध्यक्ष डॉ.पंकज सोनी ने कहा कि समाज की मुख्य धारा से हर वर्ग के व्यक्ति को जोड़कर उनके उत्थान एवं विकास के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने के प्रयास भी लगातार जारी हैं।
युवा परिषद के सदस्य निखिल सोनी, आशीष सोनी, मनोज सोनी एवं पवन सोनी ने बताया कि सभी समाज बंधुओं को मर्यादित वेशभूषा में आने का आह्वान किया गया है। उन्होंने समाज की एकता, उत्थान एवं मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त किए और यह विश्वास दिलाया कि समाज को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
👉 यह तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव समाज की सांस्कृतिक परंपरा, एकता और मर्यादा को जीवंत करने का माध्यम बनेगा।






