Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रकुल महाराजा अग्रसेन जी का 5149 जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाएगा

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में एक मीटिंग 7 सितंबर  रविवार को नाना देवी मंदिर पर आयोजित की गई। संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया मीटिंग की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष मोहनलाल जी अग्रवाल के द्वारा की गई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि श्री महाराजा अग्रसेन जी का 5149 वा जन्मोत्सव दिनांक 22 सितंबर 2025 को होने पर साप्ताहिक कार्यक्रम रखे गये। 9 सितंबर को एमबीएस, जेके लोन में रोगियों को खाद्य सामग्री, फल वितरण किया जाएगा।

11 सितंबर को गरीबों को गीता भवन में भोजन करवाया जाएगा।

13 सितंबर को रक्तदान शिवर लगाया जाएगा।

14 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जी 51किलो दूध से अभिषेक नयापुरा चौराहा पर किया जाएगा।

21 सितंबर को विशाल पांचवा आम भंडारा अग्रसेन चौराहे पर।

22 तारीख को चांदी की पालकी में महाराजा अग्रसेन जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

28 सितंबर को मेडिकल कैंप का रखा गया है।

महाराजा अग्रसेन चांदी की पालकी में विराजेंगे।महिला महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में नीरू अग्रवाल, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता, भारती जैन, राखी बंसल, श्याम अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनोज गोयल, नवीन अग्रवाल, नीरज गोयल, वरुण अग्रवाल, जगदीश प्रसाद जैन एवं संस्था के गणमान्य सदस्य की उपस्थिति में निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles