Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में विवाहिता ने सुसाइड किया, दहेज के लिए परेशान करने का आरोप

कोटा। कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस शव को उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। महिला मनीषा लोधा (26) सुहाया गांव गुना मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। 7 साल पहले उसकी शादी नरेश लोधा के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ साल का बच्चा है। वर्तमान में दोनों 7-8 महीने से कोटा के महावीर नगर द्वितीय इलाके में किराए से रह रहे थे। महावीर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र यादव ने बताया- घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों की मदद से गेट को तोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles