कोटा, 25 मई । लाडपुरा विधायक कल्पना देवी , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में कोटा उत्तर विधानसभा के स्टेशन क्षैत्र में स्थानीय महिलाओं की सहभागिता को लेकर भव्य सिंदूर यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि आज भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में, इस भीषण गर्मी में भी महिलाओ में सिंदूर गौरव यात्रा को लेकर अपार उत्साह और जोश हैं। महिलायें पूरे जोश के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद, आतंक मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए इसे “भारत की बदलती वैश्विक छवि और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता” का प्रतीक बताया। महिलाओं में आतंक के प्रति गहरा आक्रोश है, भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है। आज सिंदूर गौरव यात्रा में सैकडों की संख्या में महिलायें सिर पर कलश लेकर सिंदूर यात्रा रैली में सम्मिलित हुई।
जैन ने बताया कि खेडली फाटक में शहिद सैनिको के, परिवार की महिलाओं को आदर पूर्वक आमंत्रित कर परिवार जन को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
राकेश जैन ने बताया कि, ऑपरेशन सिंदूर –
-बदलते भारत की तस्वीर है।
-भारत के मजबूत आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
-भारतीय सेना के पराक्रम, शौर्य को बताता है।
-भारतीय सेना ने सीमा पार आतंक के अड्डो का खात्मा कर दिया, आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया।
-यह बताता हैं कि अब भारत आतंक, आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
-भारत आतंकवाद के समूल खात्मे के लिये प्रतिबद्ध है।
-कोई भी आतंकी घटना, युद्ध माना जायेगा।
-आतंक को पालने पोषने वाले पाकिस्तान से अब बात सिर्फ आतंक पर होगी, पीओके पर होगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर, निशा हाडा, अंजना सिंह भदोरिया, स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मंडल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, दीपक खींची ,विवेक शुक्ला, जगदीश नायक भाया, नवीन खत्री, महेंद्र वर्मा, सहित सेकड़ो की संख्या महिला एवं पुरुष कार्यक्रम उपस्थित रहे






