कोटा 23 अप्रेल। रेड क्रोस सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष व नागरिक सहकारी बैंक चेयरमेन राजेश बिरला, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर ने जी. एम. ए. प्लाजा के सभागार में पहलगाम आतंकवादी के हमले में दिवंगतों को पुष्पांजलि कर, श्रृद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर राजेश बिरला ने आतंकवादी घटना की कडे शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सम्पूर्ण भारत देश, विशेषकर जम्मू कश्मीर का विकास, पडौसी देश में बैठे चंद आतंकवादियों को रास नहीं आ रहा है।
भारत देश के शांत वातावरण में अशांती पैदा करने के लिये, आपसी भाईचारे को बिगाडने के लिये, माहौल बिगाडने के लिये, ये चंद मानवता के हत्यारें नयी नयी कायराना योजनायें बनाकर, हत्यायें कर रहे है।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने बेकसूर लोगो को धर्म पूंछकर, जाति पूंछकर, नाम पूंछ कर गोली मारकर हत्यायें की हैं। उन मृतकों की आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दिवंगतों के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगतों को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धांजलि की गई ।
जैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में युवा पत्थर नहीं, विकास चाहते हैं, हाथों में हथियार नहीं रोजगार चाहते है। आज जम्मू कश्मीर में चारो तरफ शांत वातावरण हो चुका हैं, चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देशहित में मजबूत फैसले लिये जा रहे है। लेकिन चंद मानवता के हत्यारों को, आतंकवादियों एवं उनके आकाओं को यह सब रास नहीं आ रहा। उनकी आंखों में कंकर की भांती चुभ रहा है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय कुमार की हत्या कर दी गई। उनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थीं। कपल दो दिन पहले ही हनीमून पर जम्मू-कश्मीर गया था। ऐसे ही अनेको बेकसूर व्यक्तियों की निर्मम हत्यायें करके इन आतंकवादियों को क्या मिला।
आतंकवाद सम्पूर्ण मानव समाज के लिये खतरा है। इंसान चाहे वो किसी भी जाती, धर्म का हों, ये आतंकवादी उनके सगे नहीं है। आतंकवाद आतंकवाद ही होता है। आतंकवाद का कोई धर्म, जाति नहीं होती। सारा संसार इससे भयग्रस्त है। सारा संसार आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हो चुका है। सभी के द्वारा एकजुट होकर आतंक एवं आतंकवादीयों का विरोध करने की आवश्यकता है।
जैन ने बताया की डॉ0 भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा (गोष्ठी) का आयोजन शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम डी कोटा में 24 अप्रेल शाम 4 बजे एम पी उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपेक्षित है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, महिप सिंह सोलंकी, साहिल मिर्जा, इरशाद अली, सलीम, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, महिला मोर्चा से पूनम जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, अल्का मेवाडा, शालिनी भटनागर, के पी सिंह, अनिल तिवारी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, संजय सैनी, रामचंद्र नागर, अक्षय चौधरी, मनोज गोस्वामी, दीनू बंजारा, ओम शंकर सुमन, मण्डल प्रतिनिधि सीमा मरोठिया, सोनिया सिंह राठौड, हरकचंद जैन, कुलदीप सिंह तलवार, गजेन्द्र व्यास सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






