कीर्ति माथुर
कोटा। डॉ. श्वेता सक्सेना का राजस्थान सरकार द्वारा कोटा विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में सदस्य के रूप में चयन किया गया। वर्तमान में शिक्षाविद डॉ. श्वेता सक्सैना मां भारती पी.जी. कॉलेज में विगत 25 वर्षों से बतौर प्राचार्य कार्यरत हैं। उनके सहयोग से गत वर्ष मां भारती पी.जी. कॉलेज में नेक का सफल निरीक्षणं हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष और निदेशक दिनेश विजय ने डॉ. श्वेता सक्सेना को बधाई दी। डॉ सक्सेना के परिवार जन व शिक्षाजगत में भी उनके मनोनयन से काफी खुशी है।





