कोटा में भद्दे मैसेज करने वाले सरकारी गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल को कॉलेज से रिलीवकर दिया गया है। नोडल प्राचार्य सीमा चौहान ने बताया-प्रिंसिपल का डेपुटेशन निरस्त कर उन्हें वापस बूंदी भेजने के ऑर्डर जारी किए है। प्रिंसिपल पिछले डेढ़ साल से कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स कॉलेज में डेपुटेशन पर चल रहे थे।
इधर, प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज उठाने वाली छात्राओं के समर्थन में चौथे दिन ABVP भी उतर आई। पूर्व छात्रा संघ अध्यक्ष दीप्ती मेवाड़ा की अगुवाई में ABVP कार्यकर्ताओं ने नयापुरा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।




