वृंदावन 17 अप्रेल। संत प्रेमानंद महाराज को पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी पदयात्रा पिछले दो दिनों से नहीं हो पा रही है। महाराज कार से ही आश्रम पहुंच रहे हैं। ऐसे में रातभर उनका इंतजार कर रहे लोगों को मायूस होना पड़ रहा है।
खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे संत प्रेमानन्द महाराज को रात में निकलने वाली पदयात्रा को फिर से स्थगित करना पड़ा है। दो दिन से वह कार से आश्रम जारहे हैं।





