Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा शहर कोटा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन सम्पन्न 

कोटा 9 अप्रेल। भाजपा स्थापना दिवस की कड़ी में कोटा शहर का जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कार्यक्रम कोटा संभाग प्रभारी रविन्द्र श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में बुधवार को जाट समाज छात्रावास में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरूआत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदलाल प्रजापति, मदन गोपाल झांझोट,ओम आडवानी, भगवान दास परनामी, गीता जैन, सुमन श्रृंगी, गणपत लाल शर्मा, रामचरण गुप्ता,दामोदर सनाड्य को मंचस्थ जनप्रतिनिधियों ने पार्टी दुपट्टा, साफा ,माला पहनाकर श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोटा शहर के सभी 14 मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधियो को नियुक्ति पत्र सौंपे गए ।

जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन मे आये भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भाजपा झण्डे वितरित किये तथा अपने घरों , कार्यालय पर झण्डे लगाने, एवम मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत अपने घरों पर नाम पट्टिका लगाने, गर्मी में सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

 

पूर्व महापौर महेश विजय, सुमन श्रृंगी, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींची, सुनीता व्यास, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा, मंचस्थ रहे।

  • सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि धनबल और बाहुबल के दम पर चलने वाले राजनीतिक दलों के विपरीत भाजपा संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं के तपोबल से चलने वाला दल है। देशवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु निरंतर परिश्रम करने वाला ,युवाओं के सपनों को नई ऊंचाई देने वाला , महिलाओं के स्वाभिमान को सशक्त करने वाला , अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला दल भाजपा है।

 

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी की सफलता की वजह संगठन शक्ति है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करते हैं। भाजपा की मजबूती उसका कैडर बेस्ड संगठनात्मक ढांचा है। बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी में हर कार्यकर्ता की भूमिका स्पष्ट और सक्रिय होती है। भाजपा की स्थापना से ही भाजपा के मूल में राष्ट्रवादी विचारधारा एवं अन्त्योदय का भाव रहा है। राष्ट्रहित का भाव, अखण्ड भारत का भाव, अंतीम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे,यही भाव रहे है। हम सब को गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो पार्टी आज विश्व की सबसे बडी पार्टी है, मोदी जी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है।

 

कल्पना देवी ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति में बहुत बडा परिवर्तन आया है ,मोदी जी के नेतृत्व में ही महिला आरक्षण कानून बना , संसद में केबिनेट स्तर में महिलायें मंत्री बनकर अपनी भागीदारी दे रही है ,पहले राजनीति में परिवारवाद हावी था लेकिन अब जनता ने इसे नकारा पहले वोटबैंक की राजनीति होती थी लेकिन अब राष्ट्रहित सर्वप्रथम है।

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा विषय पर विस्तार से बताते हुए कहा कि 4 जून, 2024 को घोषित जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवादी नीतियों को लेकर जनता के निरंतर समर्थन को दर्शाया। 97 करोड़ से अधिक मतदाताओं वाले इस चुनाव ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में उनकी स्थायी लोकप्रियता को रेखांकित किया।

 

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना,जैसी अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है।

 

मोदी जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरी माना हैं इसीलिये जो फैसले राष्ट्रहित में हो उसे मजबूती से लिये है। धारा 370 हटाना, नोटबंदी, नारी आरक्षण कानून, तीन तलाक कानून, वक्फ कानून बनाने जैसे मजबूत फैसले मोदी जी के कार्यकाल मे ही हुए है।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को नो संकल्प दिलाए पानी बचाने का संकल्प, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता का मिशन, वोकल फॉर लोकल, देश दर्शन, प्राकृतिक खेती को अपनाना, स्वस्थ रसायन और केमिकल से मुक्त खानपान को अपनाना, योग और खेल को जीवन में स्थान देना, गरीबों की सहायता का संकल्प।

 

इन 9 संकल्पों से हमें नई ऊर्जा मिलेगी, यह निश्चियत है

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर शर्मा, रितेश चित्तौडा, नेता खण्डेलवाल, लक्ष्मण सिंह खींचीं, देवेन्द्र राही, सुरभी शाह झामनानी, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, हरहिर गौतम, अंजू बाला सैन सहित सभी मण्डल से मण्डल अध्यक्ष/प्रतिनिधि, सहित बूथ स्तर से सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles