श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उमंग मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक (एफएटी) का उपयोग करके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) बनाने और इसे सक्रिय करने की सुविधा का शुभारंभ करते हुए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। यह संपर्क रहित और सुरक्षित सेवा करोड़ों ईपीएफओ सदस्यों को समस्यामुक्त और पूरी तरह से डिजिटल अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
कर्मचारियों के लिए यूएएन प्रक्रिया को सरल बनानाअब तक, यूएएन को व्यापक स्तर पर नियोक्ताओं द्वारा ईपीएफओ को प्रस्तुत कर्मचारी डेटा का उपयोग करके बनाया जाता था। हांलाकि आधार विवरण मान्य थे किंतु पिता का नाम, मोबाइल नंबर या जन्म तिथि जैसे मामलों में त्रुटिया आम थीं। इन त्रुटियों को अक्सर दावा प्रसंस्करण के दौरान या अन्य ईपीएफओ सेवाओं तक पहुंचने के दौरान सुधार की आवश्यकता होती है। कई मामलों में, कर्मचारी को यूएएन की जानकारी भी नहीं दी गई थी और मोबाइल नंबर गायब या गलत थे, जिससे सीधे संचार में मुश्किलें आ जाती थी। इसके अलावा, ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर आधार ओटीपी सत्यापन के माध्यम से यूएएन को सक्रिय करना एक अलग प्रक्रिया थी जिसे सदस्य द्वारा पूरा किया जाने से भ्रान्ति की स्थिति भी बनती थी।
सिर्फ वित्तीय वर्ष 2024-25 में, आवंटित 1.26 करोड़ यूएएन में से केवल 44.68 लाख (35.30 प्रतिशत) सदस्यों द्वारा सक्रिय किए गए। नियोक्ताओं को कई बार स्मरण कराया गया कि वे कर्मचारियों को आधार ओटीपी का उपयोग करके अपना यूएएन सक्रिय करने के लिए कहें, ताकि भविष्य में रोजगार से जुड़ी योजना के अंतर्गत किसी भी लाभ को डीबीटी का उपयोग करके संभावित रूप से प्रदान किया जा सके।
नई आधार एफएटी-आधारित प्रक्रिया: प्रत्यक्ष और सुरक्षित -निरंतर रूप से सामने आ रहीं इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, ईपीएफओ ने अब उमंग ऐप के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण का उपयोग करके सीधे यूएएन बनाने और इसे सक्रिय करने की सुविधा का शुभारंभ किया है। इस सेवा का उपयोग कर्मचारी और नियोक्ता दोनों कर सकते हैं और यह कई प्रमुख लाभ प्रदान करती है





