पटेल ने उस वातावरण को और मजबूत करने का काम किया है। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने उस समय नीति बनाई थी कि यदि इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो हर नागरिक के जीवन में अपने आप सुविधा आएगी। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज गुजरात ग्लोबल इकोनॉमी का गेटवे बनकर देश के विकास में बड़ा योगदान कर रहा है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चैम्बर, ‘गुजरात का विज़न – ग्लोबल एम्बिशन’ सूत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हुए एक्सपो में 300 से अधिक विभिन्न सेक्टर्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि 1949 से चैम्बर ने काम शुरू किया और तब से आज तक गुजरात के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग 75 से अधिक संस्थाएं और ढाई लाख से अधिक छोटे औद्योगिक संगठन चैम्बर के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चैम्बर ने ‘ग्रो बिजनेस एन्ड ट्रान्सफॉर्म गुजरात’ के सूत्र को चरितार्थ करने के लिए मेहनत कर सरकार के साथ बेहतरीन संवाद स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि वायब्रेंट गुजरात की ग्लोबल सफलता में भी चैम्बर की बड़ी भूमिका रही है। श्री शाह ने कहा कि 2001 से 2025 तक भूकंप की त्रासदी से लेकर आज पायनियर इन्डस्ट्रीज का हब बनने वाले गुजरात की यात्रा में चैम्बर की भूमिका को नकार नहीं सकते।
अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने कई क्षेत्रों में पूरे देश में नई शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की कल्पना गुजरात में हुई, गांव में 24 घंटे बिजली मिलने की शुरूआत गुजरात में हुई, ग्लोबल फाइनेंशियल हब बनने की दिशा में गुजरात ने सबसे पहले पहल की है। उन्होंने कहा कि 2009 में ई-ग्राम प्रोजेक्ट की शुरूआत गुजरात ने की, इन्टर कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं को गांव तक पहुंचाने की शुरूआत गुजरात ने की, मातृ मृत्युदर को कम करने की शुरूआत भी गुजरात ने की और यह सब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले लगभग 11 सालों में देश के हर क्षेत्र में अनेक प्रकार की व्यवस्था, विकास और ग्लोबल लीडर बनाने की दिशा में भारत आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में होलिस्टिक, मल्टीडायमेंशनल और Whole of Government अप्रोच के कारण कई उपलब्धियां देश ने हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात में दृढ़ता से प्रस्थापित करने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो आगामी 25 वर्ष की वैश्विक अर्थव्यवस्था का निर्णय करेगें, उन सारे क्षेत्रों में आज गुजरात पायनियर बन गया है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क कच्छ-गुजरात में बना, सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड सिटी-धोलेरा स्मार्ट सिटी गुजरात में बन रही है, दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस वे गुजरात से शुरू हो रहा है, भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय हब – गिफ्ट सिटी गुजरात में बना, पहली बुलेट ट्रेन गुजरात से शुरू हुई और पहली नमो भारत रैपिड रेल भी गुजरात से ही है। श्री शाह ने कहा कि एक मजबूत इन्डस्ट्रियल डेवलपमेन्ट का इन्फ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी और इन्डस्ट्री फ्रेन्डली गवर्मेन्ट की अप्रोच मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी ने गुजरात को दी है।
*****




