Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब का नव संवत्सर एवं होली मिलन समारोह 12 अप्रैल को

कोटा 9 अप्रेल।ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब का नव संवत्सर एवं होली मिलन समारोह 12 अप्रैल शनिवार को पुरुषार्थ भवन गोबरिया बावड़ी चौराहा पर सुबह 10-00 बजे आयोजित किया जाएगा। ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब पदाधिकारियों द्वारा शहर में प्रमुख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को इसमें आमंत्रित किया गया है, साथ ही शहर के प्रबुद्धजन व कोटा

शहर के पत्रकार इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सुनील माथुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष एवं ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे, विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं लाडपुरा विधायक कल्पना देवी होगी। माथुर ने कहा कि इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध जनों एवं सहयोग कताओं का सम्मान किया जाएगा। ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गोड सहित कई अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को निमंत्रण दिए गए। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्रकारों की समस्या एवं विभिन्न विषयों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। अनिल

भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब पत्रकारों की समस्या के समाधान को लेकर निरंतर प्रयासरत है। निमंत्रण पत्र सौंपते समय संरक्षक सुबोध जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित बद्री प्रसाद गौतम, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संयुक्त सचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, कार्यालय मंत्री हंसपाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कश्यप व राकेश उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles