कोटा 10 अप्रेल।कोटा में सैलून संचालक ने अपनी दुकान पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर नहीं लौटने पर पत्नी दुकान पर गई, तब घटना का पता चला। फंदे से उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, मुझे माफ कर देना। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। जवाहर नगर थाना किशोरलाल ने बताया- सैलून संचालक मनीष वर्मा (35) अजमेर जिले का रहने वाला था। पिछले 13-14 साल कंसुआं इलाके में किराए से रह रहा था। तलवंडी इलाके में सैलून चलता था। युवक शाम 7 बजे तक दुकान से घर लौट जाता था। घर नहीं लौटने पर पत्नी दुकान पर गई तो चद्दर के टुकड़े से पंखे से फंदा बनाकर लटका मिला।






