कोटा/ लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के कैथून नगर पालिका और ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर, भीमपुरा आरामपुरा को राज्य सरकार के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने का कांग्रेस के द्वारा विरोध किया गया है। शहर और ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस से विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर सरकार पर निकाय और पंचायत संस्थाओं को भंग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात किया।ग्राम पंचायत को खत्म करना साजिश कांग्रेसी नेता नईमुद्दीन गुड्डू ने बताया कि भाजपा सरकार के द्वारा कैथून पालिका और ग्राम पंचायत को खत्म करके निगम क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है यह सोची समझी साजिश है। सरकार के द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि चुने हुए
जनप्रतिनिधियों को निलंबित किया जा रहा है। कैथून पालिका से हर बार कांग्रेस का बोर्ड बनता आ रहा है। बीजेपी के द्वारा षड्यंत्र रचते हुए ग्राम पंचायत और कैथून पालिका को नगर निगम सीमा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है।उग्र आंदोलन की चेतावनी दी





