Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कैमेस्ट्री व फिजिक्स मध्यम व मैथ्स लेन्दी रही – नितिन विजय 

के डी अब्बासी

कोटा,अप्रैल।जेईई मेन-अप्रैल 2025 की दूसरे दिन की परीक्षा में विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में कैमेस्ट्री, फिजिक्स एवं मैथ्स का स्तर मध्यम रहा। मैथ्स का पेपर सुबह की पारी में लेन्दी रहा। मोशन क्लासेज के फाउंडर & सीईओ नितिन विजय ने बताया कि सुबह की पारी में कैमेस्ट्री का पेपर मध्यम रहा। इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से 24 प्रतिशत, फिजीकल कैमिस्ट्री से 40 प्रतिशत एवं ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से 36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। पेपर में सिंगल विकल्प प्रश्नों में स्टेटमेंट तथा मैचिंग लिस्ट के प्रश्न भी पूछे गए। फिजीकल कैमेस्ट्री में केमिकल इक्वेलिब्रियम से दो प्रश्न, मोल कंसेप्ट कंसन्ट्रेशन टर्म, एटोमिक स्ट्रक्चर, केमिकल काइनेटिक्स, थर्मोडाइनेमिक्स, थर्मोकैमिस्ट्री एवं इलेक्ट्रोकैमेस्ट्री से एक-एक प्रश्न पूछा गया। जबकि इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में अधिकतर टॉपिक्स से एक-एक प्रश्न पूछे गए। इसमें पीरियोडिक टेबल, कॉर्डिनेशन कम्पाउंड, सॉल्ट एलालिसिस, डी एंड पी ब्लॉक से एक-एक प्रश्न पूछा गया। जबकि ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में ओजोनोलिसिस, ओइसोमेरिजम, एसिडिक स्ट्रेन्थ एंड बेसिक स्ट्रेन्थ, बॉयोमोलीक्यूल, आईओपीएससी नोमनक्लेचर से एक-एक एवं प्रेक्टिकल ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से दो प्रश्न पूछे गए।

 

नितिन विजय ने बताया कि फिजिक्स के पेपर में एलास्टिसिटी हीट एंड थर्मोडाइनेमिक्स एवं मॉडर्न फिजिक्स से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार काइनेमेटिक्स, ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स, ग्रेविटेशन, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करंट एंड मैग्नेटिज्म से दो-दो प्रश्न पूछे गए। जबकि रोटेशनल डायनेमिक्स, वर्क पॉवर एनर्जी, फलंइड मैकेनिक्स, सिंपल हारमोनिक मोशन इलेक्ट्रोस्टेट, कैपेसिटेन्स, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्ज एंड वेव्ज ऑप्टिक्स और एरर्स इन मेजरमेंट एंड इन्ट्रूमेंट व सेमीकंडक्टर से एक-एक प्रश्न पूछे गए। प्रेक्टिकल डाइनेमिक्स से 16 प्रतिशत, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म से 24, एसएचएम वेव्ज से आठ, फलुइड्स से चार, हीट एंड थर्मो व मॉडर्न फिजिक्स से 12, ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स से आठ एवं 16 प्रतिशत प्रश्न मिश्रित पूछे गए।

सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर मध्यम स्तरीय लेकिन लेन्दी रहा। ऐसे में पेपर सॉल्व करने में समय लगा। एलजेब्रा से 36 प्रतिशत, वेक्टर थ्री डी से 12 प्रतिशत, कोऑर्डिनेट्स से 16, कैलकुलस से 24 प्रतिशत, ट्रिग्नोमेट्री से चार एवं आठ प्रतिशत प्रश्न मिश्रित पूछे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles