कोटा/जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी भू-जलमंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा-वक्फ बिल बहुत जरूरी और अहम था। कई संपत्तियां थी, उन पर कई लोग बोर्ड के नाम पर कब्जा करके बैठे थे। उनका दुरुपयोग कर रहे थे। आने वाले समय में देश के लोगों की संपत्तियां वापस आएगी। कोटा दौरे पर आए मंत्री कन्हैयालाल ने कोटा में पेयजल से जुड़े मामले को लेकर बूंदी-कोटा के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक कल्पना देवी, संदीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में मंत्री कन्हैया लाल ने कहा- सरकार की ओर से बहुत अच्छा कानून पास किया गया
है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी पूरी टीम को राजस्थान की जनता की तरफ से तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा- यह बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था लेकिन देर हुई, बाकि देर आए दुरुस्त आए।
ये बिल मुसलमानों के हित में है। पुराने कई जो कब्जाधारी थे, वक्फ की संपत्ति को बेचकर अपना पेट भर रहे थे। कई लोगों के पास 100 से 200 करोड़ की संपत्ति थी। उन लोगों को ही तकलीफ हुई है। ये वही लोग, कई गुमराह कर रहे हैं। ये बिल सबके हित में है। पूरे भारत की जनता के हित में है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण का काम किया है।





