Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीनियर डीसीएम ने वाणिज्य पर्यवेक्षकों की ली विशेष बैठक

के डी अब्बासी

कोटा। रेलवे में यात्री सुविधाओं को उन्नतशील करने के लिए मंडल द्वारा लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में कोटा मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन की अध्यक्षता में कार्यालय सभागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया जिसमे ग्रीष्मकालीन सीजन में संचालित स्पेशल ट्रेनों में टिकट चेकिंग की सुचारू व्यवस्था, मंडल में आय बढ़ोत्तरी के लिए उठाये जाने वाले कदम, अनाधिकृत वेंडरों पर कार्यवाई कर शिकंजा कसना, अमृत भारत के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से संबंधित मूलभूत आवश्यकताओं का निरीक्षण कर कमियों को अतिशीघ्र दूर करना, पार्सल की ओवरकैरी रोकना, आनलाइन पेमेन्ट सुविधा का सुचारू रूप से कार्यरत होना, स्टेशन पर पार्किग सुविधाओं को बेहतर करना, बेटिकट यात्रियों पर लगाम लगाना, स्टेशनों पर सभी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों का नियमित कार्यरत होना, स्टेशनों पर साफ-सफाई की सुनिश्चिति एवं उनका नियमित मानिटरिंग, मेले के दौरान यात्री सुविधाओं को समुचित मुहैया कराना इत्यादि की समीक्षा की गई। बैठक में सीनियर डीसीएम ने संबंधित स्टेशनों के सभी वाणिज्य पर्यवेक्षको को यात्री सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही किसी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित यदि कोई कमी हो तो उसकी जल्द पहचान कर उसे मंडल के अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र दुरूस्त करने को कहा।

इस बैठक में डीसीएम श्री किशोर पटेल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित वर्मा, श्री जे. एस. सोहेल सहित मंडल के 50 से अधिक वाणिज्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles