Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तीन दिवसीय कोटा मुद्रा उत्सव 28,29,30 मार्च को आयोजित

तीन दिवसीय कोटा मुद्रा उत्सव 28,29,30 मार्च को कोटा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश विदेश के दुर्लभ सिक्से, नोट व अन्य सामग्री रहेगी। चेयरमैन लकेश डंडोना ने बताया कि कोटा फिलाटेली एवं न्यूमिजमाटिक सोसाइटी, रोटरी क्लब कोटा उत्तर के सहयोग से इसका आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ 4. बसंत विहार, डॉ. केके पारीख हॉस्पिटल के पास आयोजित किया जाएगा।पंचमार्क से लेकर अब तक के सिक्के होंगे लकेश इंडोना ने बताया कि इसमें लोगों को देश ही नहीं विदेशों की विभिन्न रियासतों और भारत के विभिन्न कालखंड में प्रचलित मुद्राओं को देखने का अवसर मिलेगा। पूरी दुनिया का एटिक संग्रह भी होगा इस प्रदर्शनी में सैकड़ों साल पुरानी

छोटी गौता, पत्ते पर लिखी रामायण, एक इंच की गीता और कुरान, बाइबल रहेगी। 70 देशों की करंसी रहेगी, हस्तशिल्प ग्रंथ होंगे, चन्द्रशेखर आजाद को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने जो पोस्टर जारी किए थे वह पोस्टर रहेगा।

राजस्थान की मुद्रा है अनोखी प्रदर्शनी के दौरान राजस्थान की रियासत

के अमूल्य सिक्के और नोट का प्रदर्शन होगा, जिसमें कोटा बूंदी, झालावाड़, जयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, जैसलमेर, करोली, मेवाड, बीकानेर, केकडी, जयपुर, भरतपुर, सहित कई जगह के राज परिवारों द्वारा प्रचलित मुद्रा भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। राजस्थानी संस्कृक्ति को अपने में संजोए करीब 250 से 300 साल पुराने सिक्के यहां देखने को मिलेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles