विश्व रंगमंच दिवस की संध्या पर हाड़ौती नाटक ‘जै हो थाँकी’ नाटक का मंचन शाम 7 बजे मां भारती इंटरनेशनल कॉलेज महावीर नगर 2 में आयोजित होगा, नाटक के लेखक राम शर्मा काप्रेन’ ने बताया की विजयदान देथा जिन्हें बिज्जी के नाम से भी जाना जाता था राजस्थान के विख्यात लेखक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति थे। उनकी कहानी हाथी-कांड’ पर आधारित यह नाटक है जिसका मंचन राजस्थान दिवस की संध्या पर शाम 7 बजे नारायण टाकीज, रामगंजमंड़ी भी होगा निर्देशन व संगीत अश्वत्थामा दाधीच,परिकल्पना- धांसू अनू सिंह धाकड़ व कलाकार – धांसू अनू सिंह धाकड़, विजय मैथुल, दीपक गोतम, राम शर्मा काप्रेन, हेमराज कछावा, डाँक्टर शिव लहरी, इंदु गोतम, हिमानी शर्मा, कपिल गोतम, संतोष जैन, रूप नारायण शर्मा संजय’, बंटी सुमन, मोहन कश्यप, शरीफ नादान होगे







