कोटा.दशनाम गोस्वामी समाज नवयुवक मण्डल विकास समिति कोटा के तत्वावधान में रविवार को गोस्वामी समाज छात्रावास, रामचरण सर्किल विनोवा भावे नगर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल भारती प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव हंसराज गोस्वामी, संभागीय अध्यक्ष अशोक पुरी, युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी, जिला अध्यक्ष कोटा एलविल गिरी ने सम्बोधित कर समाज को आगे बढाने का आव्हान किया। हंसराज गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान समाज की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई वहीं सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बनवारी गोस्वामी बूंदी अध्यक्ष,बारा जिला अध्यक्ष हेमराज गोस्वामी,कोषाअध्यक्ष सुरेश गोस्वामी,अनिल पुरी समरानियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधर गोपाल गोस्वामी, कमल भारती, कवि कन्हैया लाल, गिरिराज गोस्वामी, हनुमान गोस्वामी, रवि गोस्वामी, रविकांत गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, हेमराज गोस्वामी, मेला जिला अध्यक्ष रुचिता पुरी उपस्थित रहे।






