Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 विकलांग कोच में यात्रा कर रहे 5 अनाधिकृत यात्रियों पर रेलवे ने की कार्यवाई

के डी अब्बासी

कोटा। मंडल में रेल मदद पोर्टल 139 पर प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निराकरण चौबीस घंटे किया जा रहा है। जिसके लिए कोटा नियंत्रण कार्यालय में वार रूम में विभिन्न विभागों की टीम लगातार कार्यरत है। इसी कड़ी में रेल मदद पर रविवार गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट के विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से कई यात्रियों के यात्रा करने की सूचना मिली। इस गाड़ी के सवाई माधोपुर स्टेशन पर आगमन करने पर उप निरीक्षक मोतीलाल मीणा एवं आन ड्यूटी टीटीई सवाई माधोपुर ने अटेंड किया तथा अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 05 यात्रियों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 155 के तहत प्रकरण दर्ज किया और 3,305 रूपए का जुर्माना वसूला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles