कोटा /संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि मार्च रविवार को शाम को गीता भवन में संस्था द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष कोटा दक्षिण के विवेक राजवंशी समाजसेवी, संदीप अग्रवाल चांदीवाला, विशेष अतिथि अग्रवाल समाज स्टेशन के अध्यक्ष रामनिवास गर्ग, झालावाड़ से आई राजदुलारी गोयल, बारां से वर्षा गुप्ता, महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज होली स्नेह मिलन समारोह में कोटा, बूंदी , बारां, झालावाड़ सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, महिला टीम और कोटा अग्रवाल समाज की 15 इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री ने समारोह में भाग लेकर फूलों से होली और गुलाल से होली खेली।
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में जीते हुए बंधुओं का माला व दुपट्टा उड़ा कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में संभागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल, महामंत्री किरण गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, गुंजन अग्रवाल ,नीरू अग्रवाल, भावना अग्रवाल,सुधीर गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सतनारायण, जगदीश प्रसाद जैन, संजय गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल, राजकुमारी जैन, अनीता अग्रवाल, भारती जैन, कल्पना जी जैन, दिनेश कंसल, एडवोकेट विमल कुमार जैन, मधु गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भंवर जी अग्रवाल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल , वरुण अग्रवाल एवं समाज के बड़ी संख्या में पधारे सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।






