कोटा/ वेलफेयपार इस्लामी हिंद कोटा व आइडियल रिलीफ़ ट्रस्ट के सहयोग से घंटाघर क्षेत्र के 40 ग़रीब व ज़रूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित किए। वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया के पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि हर वर्ष रमज़ान के महीने में उनकी टीम द्वारा सर्वे करके जमाअते इस्लामी हिंद कोटा इकाई के सहयोग से शहर भर ग़रीब, बेसहारा व ज़रूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित किए जाते हैं ताकि रमज़ान के इस पवित्र महीने में लोगों के पास राशन की कमी ना हो तथा लोग ईद की खुशियों में भी शामिल हो सकें।पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि एक किट में ज़रूरत अनुसार आटा,तेल,चीनी, दालें,घी,सेवइयां आदि राशन सामग्री दी गई है।इस मौक़े पर सैफुल्लाह ख़ान, रशीद अहमद, शाहिद कुरैशी,अनवर हुसैन व सोहेल ख़ान मौजूद रहे।






