Wednesday, September 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पेट्रोल-पंप पर ₹1 को लेकर कर्मचारियों से मारपीट

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी बिल्डिंग के पास पेट्रोल पंप पर पैसों के विवाद को लेकर 15 से 16 बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मचारियों के साथ सरियों डंडों से जमकर की मारपीट। एक पेट्रोल पंप के क्रर्मचारी का बदमाशों ने लोहे के सरिए से सिर में वार कर सिर फाड़ दिया। वहीं दूसरे कर्मचारी का पैर तोड़ दिया। आरोप है कि महिल कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। घायल कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गय।

पेट्रोल पंप कर्मचारी संजय कुमार भूषण ने बताया कि 2 युवक एक बाइक लेकर आए और उन्होंने बोला कि 99 रुपए का पेट्रोल डाल दो और बाद में बोले कि एक रुपए खुले दी। हमने 10 का नोट उन्हें वापस दे दिया उसके बावजूद भी उन दोनों ने गाली गलौज की बदसलूकी की। धका मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे बीच में आए मैनेजर के साथ भी मारपीट की। बाद में उन बदमाशों ने किसी को फोन किया। ओर भी कुछ लोगों को बुलाया था। फोर व्हीलर गाड़ी में कुछ लोग आए जिनके पास हथियार थे। उन बदमाशों ने आने के बाद पेट्रोल पंप पर जो सामने नजर आ रहा उसी को मारने लो लगभग 15 से 16 बदमाश थे जिन्हेंनि पेट्रोल पंप पर मारपीट की उन लोगों के पास हथियार, लोहे की रोड, डंडे थे। हमारे एक पंप कर्मी ललितेश (30) का सिर फाड़ दिया। दूसरे शंभु सिंह का पैर तोड़ दिया। महिला के साथ भी मारपीट की उन सभी बदमाशों ने महावीर नगर पुलिस थाना पेट्रोल पंप से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है उसके बावजूद भी पुलिसकर्मी लाभग आधे घंटे बाद पेट्रोल पंप पर अए। घायल शंभू सिंह ने बताया कि 1 रुपये के चक्कर में उन बदमाशों ने 15 लोगों को बुलाया और पेट्रोल कर्मचारियों के साथ में मारपीट की हमारे मैनेजर के साथ मारपीट की जी बीच बवाव करने आता उसके साथ मारपीट करने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles