भारतीय मूल की छात्रा अक्षिता ठाकुर की बुलवायों स्पेन में आयोजित संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर कोटा का नाम रोशन किया कोटा कैथूनीपोल निवासी अक्षय-ठाकुर की सुपुत्री अक्षिता ठाकुर को हाल ही में स्पेन के शहर बिलबाओं में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने लेने का मौका मिला। इस सम्मेलन ने दुनियाभर से आए 700 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सम्मेलन को अपने विचारों और प्रस्तुतियों से नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना था, जिसमें मानव तस्करी प्रमुख विषयों में से एक था। इस महत्वपूर्ण चर्चा में भारत की अक्षिता ने अपने विचारों को अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।






