Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सीआई जितेंद्र सिंह को मिली बड़ी कामयाबी, आधा दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा, 21 मार्च- कोटा सिटी एसपी डॉ० अमृता दुहन, बताया की शहर मे पिछले कई दिनों से मंदिरों से दान पात्र चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी, जिसकी रोकथाम एवं खुलासा करने करने।के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में उद्योग नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में उधोग नगर थाने में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय आहुजा नगर, रंगबाडी थाना महावीर नगर निवासी शिवम शाक्यवाल उर्फ सोनू अजयको गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी दिन मे जॉमेटो, स्वीगी, ओला, रैपिडो और उबेर कम्पनी के पार्सल डिलवरी का कार्य करता है, पार्सल डिलवरी के काम के दौरान रात्रि में सूने मन्दिरों में दान पात्र का ताला तोड कर चोरियां करने लग गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान थाना उद्योग नगर, बोरखेडा एवं आरकेपुरम के आधा दर्जन से अधिक मंदिरों के दान पात्र का ताला तोड कर चोरी करना कबूल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles