Wednesday, September 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जीनगर समाज ने निकाली गणगौर शोभायात्रा

श्री जीनगर समाज पंचायत सोसायटी द्वारा गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री जीनगर समाज पंचायत सोसायटी द्वारा शीतला सप्तमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली गई। जीनगर समाज का यह पर्व गणगौर पर्व ऐतिहासिक होता है।जीनगर समाज के महामंत्री थानमल डाबी ने बताया कि गणगौर शोभायात्रा जीनगर समाज के छात्रावास भवन सुभाष नगर प्रथम से ईसर गणगौर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज की महिलाएं सज धज कर सोलह श्रृंगार कर ईसर माता की गणगौर को सर पर धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में समाज व्यक्ति महिलाएं शामिल हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

 

शिव पार्वती के विवाह प्रसंग का प्रतीक:

समाज अध्यक्ष भंवरलाल खींची ने बताया कि कई वर्षों से जीनगर समाज गणगौर शोभायात्रा निकलता आ रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव पार्वती के विवाह प्रसंग में ईसर गणगौर जो शिव पार्वती का प्रतीक माना गया है जिसे मनाने के लिए शीतला सप्तमी से ही जीनगर समाज गणगौर पर्व मनाने में लग जाता है उसमें कलश यात्रा रात्री जागरण गीत नृत्य आदि कार्यक्रम जीनगर समाज द्वारा आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 30 मार्च को जीनगर समाज द्वारा गणगौर माता का रात्री जागरण व शादी के अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं 31 मार्च को जीनगर समाज पंचायत द्वारा भव्य शोभायात्रा समाज के भूखंड से सांय 5:00 बजे प्रारंभ होकर सुभाष नगर चौराहा किताब चौराहा होते हुए समाज के भवन पर आकर समाप्त होगी और उसके बाद विवाह की रस्म मनाई जावेगी। जीनगर समाज के विधि सलाहकार नरेंद्र डाबी ने बताया कि 31 मार्च के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी होंगे एवं अध्यक्षता श्री संदीप शर्मा जी विधायक कोटा दक्षिण एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरि कृष्ण जी बिरला एवं अतिथि स्थानीय पार्षद श्री सोनू धाखड़ होंगे। गणगौर का यह पर्व कई वर्षों से बड़ी ही धूमधाम से जीनगर समाज द्वारा मनाया जा रहा है शोभायात्रा में जीनगर समाज के सदस्य श्री मोहन परिहार भंवरलाल खींची थानमल डाबी दीपचंद कच्छावा राजेंद्र खींची आलोक भारती शिव शंकर टांडेल व अन्य समाज सदस्य एवं महिला पुरुष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles