Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बांरा में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 मई को

कोटा, 21 मार्च। आशा जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में 18 मई 2025 रविवार, को बारां शहर में स्थित कल्याणी बाई की बावडी के पास, तलावड़ा रोड, फोरलेन पर संस्था का तृतीय सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन संयोजक व संस्था अध्यक्ष विष्णु दयाल ने बताया कि संस्था सम्मेलन का आयोजन करती रही है। संस्था का यह तृतीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 25 जोडे सभी समाज के शामिल किये जायेंगें। सम्मेलन में बालिग जोडों को शामिल किया जावेगा। सम्मेलन मे पंजीयन शुरू कर दिया गया है। जरूरतमंद लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिये गावों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। झालावाड़ में स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय आर.टी.ओ ऑफिस के पास, अम्बेड़कर कॉलोनी, झालावाड़ में पंजीयन शुरू कर दिया गया है। पंजीयन के लिये संस्था सम्पर्क किया जा सकता है। संस्था के प्रयास व भामाशाह के सहयोग से सम्मेलन में सर्वजातीय वर्ग के आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार, असहाय, अनाथ, निराश्रित, बेसहारा परिवारों की कन्याओं को शामिल किया जावेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles