अंता, 20 मार्च। बमोरी बालाजी धाम अंता न्हाण कमेटी की ओर से यहां तीन दिवसीय हाड़ौती न्हाण लोकोत्सव की शुरूआत 25 मार्च से की जाएगी। न्हाण कमेटी बमोरी के अनुसार 25 मार्च को रात 8 बजे ध्वजारोहण एवं घुघरी बासन का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके बाद 26 मार्च को 4 बजे बैंड बाजों के साथ चांदनी तथा मां भवानी की सवारी निकाली जाएगी।
27 मार्च को दोपहर को बादशाह की भव्य सवारी निकलेगी। निर्धारित मार्ग से निकलने वाली बादशाह की सवारी में महाकाल उज्जैन ज्योर्तिलिंग की झांकी, शिव बारात, मां ब्रह्माणी एवं भारत माता की झांकी, राम दरबार, उमराव की सवारी एवं स्वांग आकर्षण का केंद्र रहेंगे





