Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के भीमगंजमण्डी क्षेत्र में हुई महिला की नृशंस हत्याकाण्ड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में बाधा बनी हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार 

भीमगंजमण्डी क्षेत्र में हुई महिला की नृशंस हत्याकाण्ड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में बाधा बनी हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा,मार्च। कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि भीमगंजमण्डी थाना क्षेत्र के हुसैनी नगर में हुई महिला की सनसनीखेज हत्याकाण्ड के आरोप में अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया है। इस हत्या का खुलासा मकबरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लईक अहमद की मेहनत से हुआ। पुलिस सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार महिला की हत्या होने के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचने वाले सब इंस्पेक्टर लईक अहमद और भीमगंज मंडी थाने के सब इंस्पेक्टर राजकुमार थे। हत्यारे अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू के हाथ में लगी हुई थी इसलिए पुलिस का इस पर ज्यादा शक नहीं जा रहा था। लेकिन जब मकबरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लईक अहमद शक था कि हत्या इसी ने की है। सब इंस्पेक्टर लाईक अहमद ने जब कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करना स्वीकार कर लिया।

हत्यारेअमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू

ने मंगलवार देर रात्रि लगभग दो बजे से तीन बजे के बीच पुरानी रंजीश को लेकर घर मे घुसकर चाकू से ताबडतोड वार कर सुमित्रा बाई की बेरहमी से नृशंस हत्या कर दी व मृतका के भांजे अरविन्द पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। हत्यारेअमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू

से पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह मृतका सुमित्रा के देवर की लडकी को फोन पर बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था जिसके लिए सुमित्रा व उसके भाई अरविन्द ने बात करने से मना किया था इसी कारण से रंजीश हो गई इसी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया।

सूत्रों की माने तो यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। घायल अरविंद और हत्यारा अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू दोनों दोस्त बताए गए है और जिस लड़की और हत्यारे अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू

के बीच बातचीत बताई गई है वह अरविंद की बहन बताई गई है। जब दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी मिली तो लगभग दो महीने पहले उस लड़की को उसके शामगढ़ के नजदीक गांव भेज दिया गया। हत्यारा अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू उस लड़की से मिलने के लिए चार पांच दिन पहले लड़की के गांव पहुंच गया जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। खबर यह भी है की हत्यारा अरविंद की हत्या करने आया था लेकिन महिला के जाग जाने से और हत्यारे से कड़ा मुकाबला करने से वह बच गया।सूत्रों के अनुसार हत्यारे अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू को शक था की लड़की को गांव भिजवाने में अरविंद और मृतका सुमित्रा का हाथ है।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles