Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री ने राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के पात्र पत्रकारों की सम्मान निधि को दी मंजूरी

के डी अब्बासी

कोटा/जयपुर, मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आवेदनकर्ता पात्र 18 पत्रकारों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की विभागीय समिति की अनुशंसा के बाद ‘राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना’ का लाभ देते हुए उनकी सम्मान निधि प्रारम्भ किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि योजनान्तर्गत पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए सम्मान निधि प्रदान की जाती है। साठ वर्ष की आयु से अधिक जिन कुल 18 वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान निधि मंजूर की गई है उनमें दो दिवंगत पत्रकारों की सम्मान निधि प्रतिमाह उनकी पत्नियों को (आधी राशि) नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles