Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खारवाल खारोल समाज का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली मे लोक सभा अध्यक्ष – ओम बिरला से सद्भावना स्वरूप मुलाकात कर समस्याओं का करवाएगा निराकरण

कोटा, खारवाल खारोल समाज का संयुक्त 21 सदस्यीय समाज प्रतिनिधिमंडल खारवाल समाज के कोटा संभागीय अध्यक्ष- श्री सत्यनारायण खारवाल के नेतृत्व मे लोक सभा सचिवालय से पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के तहत आगामी 25 मार्च को प्रातः 9:00 बजे लोकसभा अध्यक्ष के नई दिल्ली 20 अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर सद्भावना स्वरूप मुलाकात करेगा। और समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु लोकसभा स्पीकर से विधिक परामर्श करके सहयोगात्मक उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। समाज प्रतिनिधि मंडल लोकसभा सचिवालय से विशेष पास के तहत नई लोकसभा भवन में 25 मार्च को होने वाली बजट सत्र कि संसदीय कार्यवाही को संसद भवन दीर्घा मे बैठकर देखने के साथ -साथ राष्ट्रपति भवन और विश्व विख्यात पार्लियामेंट म्यूजियम भी लोकसभा सचिवालय गाइड के साथ समाज प्रतिनिधि मंडल विजिट करेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles