Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में बदमाश ने पारिवारिक रंजिश में महिला पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

कोटा 19 मार्च।

कोटा में एक महिला का चाकू से हमला कर मर्डर कर दिया गया।

बदमाश ने घर में घुसकर हमला किया। इस दौरान सो रही महिला और एक नाबालिग पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 1 नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात शहर के भीमगंजमंडी इलाके में हुई। वारदात मंगलवार रात   आसपास की बताई जा रही है। जहां भीमगंजमंडी इलाके के हुसैनी नगर में

बदमाश ने पारिवारिक रंजिश में महिला पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला सुमित्रा व भांजा अरविंद सो रहे थे। बदमाश ने घर में घुसकर चाकू से वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। घायल अरविंद को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जबकि सुमित्रा के शव को मॉच्र्युरी में शिफ्ट करवाया है।

भीमगंज मंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के महिला बरामदे में सो रही थी। उसका बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। भांजा अरविंद भी बरामदे में सो रहा था। बदमाश पत्थर की दीवार की खिड़की से अंदर घुसा। महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के सीने और सिर पर वार किया। अरविंद पर भी हमला किया। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है। फिलहाल वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। महिला स्कूल में पोषाहार बनती है साथ ही झाडू पोंछा करती है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने टीम गठित कर मामले की गहनता से जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles