Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बन्दा गांव में होली मिलन करने पहुंचे मंत्री, अन्नपूर्णा रसोई में अनियमितता देख दिलावर ने निरस्त करने के दिए आदेश

के डी अब्बासी

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर आज दूसरे दिन भी अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्डो में होली मिलन को निकले। वार्ड नंबर 8 में धरमपुरा में भील बस्ती में होली मिलन के बाद श्री दिलावर का काफिला बंदा गांव पहुंचा यहां होली मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि

गांव की अन्नपूर्णा रसोई में अनियमितता की जा रही है। संचालक प्रशांत भोजन करने के अतिरिक्त पैसे ले रहा है।

मंत्री श्री दिलावर ने संचालक प्रशांत को बुलाकर पूछा तो बताया कि 8 रुपए में 5 रोटी और सब्जी देता है। अतिरिक्त मांगने पर दूसरा कूपन 10 रुपए का कटवाना पड़ता है ।

इस पर पंचायती राज मंत्री ने पूछ की किसके कहने पर 10 रुपए ले रहे हो। संचालक प्रशांत ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई पंकज विजयवर्गीय के नाम आवंटित है। उसने प्रशांत को पेटी पर दे रखी है। उसने ही पांच रोटी के बाद 10 रुपए लेने का बोल रखा है।

इस पर मंत्री ने कहा राज्य सरकार गरीबों को सस्ता भोजन करने के लिए 8 रुपए में भरपेट भोजन की योजना लेकर आई है और तुम लोग गरीबों के हक पर भी डकैती डाल रहे हो।

सरकार ने 30 रुपए तय किए है जिसने 600 ग्राम भोजन का प्रावधान है। 8 रुपए कूपन के लेने है 22 रुपए सरकार तुमको दे रही है। फिर भी गरीबों से 10 रुपए लेकर लूट रहे है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर कोटा को फोन कर बंधा की अन्नपूर्णा रसोई को निरस्त करने के निर्देश दिए।

यहां गांव के लोगों से होली मिलन समारोह में मंत्री श्री दिलावर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

*वाटर कूलर लगाया पर टोटी लगाना भूले* नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों की अनूठी कार्यशैली का एक नमूना शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज यहां बांदा गांव में देखा।

गांव में श्री दिलावर के कोटे से वाटर कूलर लगाया गया है। वाटर कूलर पर मंत्री मदन दिलावर के फोटो के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी फोटो लगा हुआ है,किंतु ताज्जुब की बात यह है की पूरी तरह से तैयार इस वाटर कूलर में निगम के अधिकारियों और करिंदों ने टोटी ही नहीं लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि इस वाटर कूलर को लगे काफी समय हो गया लेकिन यह चालू नहीं हो सका क्योंकि इसमें अधिकारी टोटी लगाना भूल गए। मंत्री श्री दिलावर ने इस पर मौके पर मौजूद सहायक अभियंता लक्ष्मीनारायण को डांट लगाई और कहा कि जहां-जहां वाटर कूलर लगाए गए हैं उन सबका निरीक्षण करो और 7 दिन के अंदर इस वाटर कूलर में टोटल लगाकर इसको शुरू करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles