Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के नयापुरा में एक किराने की दुकान पर बदमाश ने लूट करने के इरादे से लकड़ी से व्यापारी पर हमला कर दिया

कोटा/शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के खाई रोड इलाके में दिनदहाड़े

एक किराने की दुकान पर एक बदमाश ने लूट करने के इरादे से लकड़ी से व्यापारी पर हमला कर दिया।

व्यापारी ने भी बदमाश को दुकान में नहीं आने दिया। मारपीट का पूरा वीडियो दुकान पर लगा सीसीटीवी में कैद हो गया। व्यापारी महेश अग्रवाल ने बताया कि दो बदमाश दुकान पर आए और एक के पास लकड़ी का मोटा डंडा था। बदमाश के दुकान पर आते ही डंडे से मुझे मारने लगा। मेरे पास बैठने का स्टूल था मैं बराबर उससे लड़ता रहा। बदमाश होली के रंग में रंगा हुआ था। जब उसे लगा कि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। तो उसे भागना पड़ा और यह सब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डंडे की

लगने से चोट मेरे हाथ में आई है। मैंने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। व्यापारी ने बताया कि यह इलाके के ही लड़के हैं कुछ दिन पहले होली का चंदा मांगने आए थे तब मैंने 50 रुपये की रसीद कटवा ली थी।

आज तो यह दुकान पर आते ही सीधे करने ही लगे अगर मेरे पास बचाव के लिए कुछ नहीं होता तो हो सकता था यह बदमाश मेरी जान भी ले सकता था। पास में एक खाली कटला है जहां पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगातार लगा रहता है। व्यापार संघ अध्यक्ष उत्तम जैन ने खाई रोड पर नीलम केस काउंटर दुकानदार महेश अग्रवाल पर हुए हमले में चेतावनी दी है कि अगर आरोपी को 24 घंटे में नहीं पकड़ा गया तो सभी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles