Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने पुस्तैनी मकान पर मनाई होली,लोगों के गुलाल लगा कर दी बधाई

होली दहन के बाद आज पूर देशभर में धुलंडी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अपने गृह क्षेत्र में होली का त्यौहार मनाया। स्पीकर बिरला अपने पुश्तेनी मकान कैथूनीपोल इलाके में पहुंचे हैं और लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। शहरवासियों ने भी स्पीकर बिरला को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को होली की बधाई दी। होली के त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने को कहा।ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, ने इंद्रविहार स्थित अपने आवास पर होली खेली। विधानसभा क्षेत्र के लोग व कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां होली पर शुभकामनाएं देने उनके आवास पर पहुंचे। मंत्री नागर ने भी सभी से मुलाकात होली की राम-राम की। गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग होली खेली। उन्होंने रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

होली के पावन पर्व पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने अपने निवास पर ही शहर वासियों के साथ होली का त्यौहार मनाया । प्रहलाद गुंजल के निवास पर सुबह से ही होली की बधाई देने के लिए कार्यकताओं व आमजन का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके निवास पर शहरभर के सैकड़ों लोग होली की बधाई देने पहुंचे गुंजल ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । गुंजल ने सभी शहरवासियों व प्रदेशवासियों को होली के पर्व को शांति और सौहार्द से मनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles