Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

होली / धुलण्डी पर्व के मद्देनजर कोटा शहर में रहेगी माकूल पुलिस व्यवस्था-सिटी एसपी अमृता दुहन

के डी अब्बासी

कोटा मार्च। सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन, ने बताया कि कोटा शहर में आगामी दिनों में मनाये जाने वाले त्यौहारो के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज निकाला फ्लैग मार्च निकाला गया।उन्होंने बताया कि

13 मार्च को होलिका दहन, और 14 मैच को धुलण्डी का पर्व पर कोटा शहर में माकूल पुलिस व्यवस्था रहेगी। उक्त पर्व के मद्देनजर कोटा शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोटा शहर के 97 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स पिकेट्स, प्रत्येक थाना क्षेत्र में 01-01 स्थान पर नाकाबन्दी पाईन्ट लगाये जाकर उन पर पर्याप्त पुलिस बल नियोजित किया गया है, साथ ही नहरों एवं नदियों पर धुलण्डी के पर्व पर नहाने के कारण होने वाली दुर्घटनों को रोकने हेतु विशेष मोबाईल गश्ती दल को नियोजित किया गया है।

कोटा शहर में उक्त पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सात उप अधीक्षक पुलिस, 17 पुलिस निरीक्षक, थानो, पुलिस लाईन, आरएसी एवं होमगार्ड जवान सहित कुल 1200 का जाप्ता तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर रंगपुर ओवरब्रीज बोरखेडा आरओबी बोरखेडा कैनाल रोड थाना भीमगंजमंडी बजरिया अदालत चौराहा अग्रसेन चौराहा विवेकानंद चौराहा चम्बल पुलिया गढ पैलेस कैथूनीपोल थाना कुन्हाडी चुंगी नाका चौराहा गन्धी जी का पुल श्रीपुरा बैराज सामानान्तर पुलिया → सब्जीमंडी सुन्दर धर्मशाला, जे.पी. सर्किल, गुमानपुरा फ्लाईओवर के नीचे से इन्द्रा गांधी सर्किल, चौपाटी, शॉपिग सेन्टर गोल चौराहा, वल्लभनगर चौराहा, घोडा सर्किल चौराहा सर्किल के सामने रोड आरएसी मुख्यालय के सामने शिवपुरा डेयरी चौराहा सीएडी सर्किल रोटरी जीएडी सर्किल टीवीएस घटोत्कच सर्किल मेडीकल कॉलेज के सामने रामचरण सर्किल चौकी रंगबाडी थाना अनंतपुरा के सामने गोबरिया बावडी चौराहा महावीरनगर प्रथम तलवंडी चौराहा मस्जिद संजयनगर पुलिया रायपुरा देवली अरब रोड सम्पन्न हुआ। कॉमर्स कॉलेज चौराहा विज्ञाननगर पुराना थाना डीसीएम फ्लाईऑवर डीसीएम चौराहा,ओपेरा, नूरी जामा मस्जिद, कंसुआ बोरखेडा आरओबी होते हुए क पुलिस अधीक्षक कार्यालय

पहुंचकर समाप्त हुआ।

उक्त फ्लेग मार्च में कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, समस्त पुलिस उपाधीक्षक, समस्त थानाधिकारीगण, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, मोबाईल गश्ती दल, व्रज वाहन आदि सम्मिलित हुए।

अपील :- समस्त शहर वासियों से शहर पुलिस अपील करती है कि आप उक्त पर्वो को भाईचारे के साथ मनाये, किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस नही पहुंचाये।

शराब पीकर वाहन नही चलाये, अन्यथा आपके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

नाबिलग / कोचिंग छात्रों को शराब एवं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ उपलब्ध नही करवायें जाये, अन्यथा उपलब्ध करवाये जाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

सभी शहरवासी अनुशासन में रहकर अनुशासित तरीके से ही होली का पर्व मनायें।

5. श्रीमान जिला कलक्टर कोटा के आदेश क्रमांक के मुताबिक 22 फरवरी 2025 18 मई 2025 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है, अतः कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग नही करे।

उक्त पर्वो के दौरान किसी भी आसामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी पुलिस नियत्रंण कक्ष कोटा शहर के निम्न नम्बरों पर देवें। आपकी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी।

कन्ट्रोल रूम न. 0744-2350777, 2350778, मो. 95304-42777 व्हाट्सएप्प न. 9468800005

 

“सभी शहरवासियों को कोटा शहर पुलिस की और से रंगो के पर्व होली एवं धूलण्डी तथा शब ए बारात पर्व की हार्दिक बधाई”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles