Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 डेढ दर्जन से अधिक मावा विक्रेताओं एंव मिष्ठान भंडार पर छापा 

के डी अब्बासी

कोटा, मार्च।प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कामयाब कोटा व राज्य में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार होली स्पेशल अभियान के अंतर्गत प्रमुख शासन सचिव मेडिकल एंड हेल्थ श्रीमती गायत्री राठौर , आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुइटे के मार्गदर्शन व जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी कोटा के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र नागर के नेतृतव मैं होली पर मावे की बढ़ती खपत को देखते हुए मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है इस कारण आज मावा मंडी में कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मावा व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करते हुए, मावे व मिठाई के 28 नमूने लिए गए जिन दुकानों साफ सफाई नहीं पाई गई उन्हें साफ सफाई रखने व लाइसेंस प्रमुख प्रदर्शित भाग पर नहीं लगे हुए थे उन्हें इसके लिए पाबंद किया।

कुन्हाड़ी चौराहे स्थित एक मिष्ठान भंडार का निरिक्षण करने पर यहां एक ही तेल में कयी बार कचोरी व समोसे तलना पाया गया, टीपीसी मीटर द्वारा जांच करने पर तेल की टीपीसी वेल्यू मानक स्तर से अधिक पाये जाने पर 32 किलोग्राम तेल नष्ट करवाया गया,साथ ही आगे से बार बार गर्म करके तेल को उपयोग नहीं लेने हेतु पांबद किया गया।

लिए गये कुल 28 नमूनो को खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी इस कार्यवाही में अधिकारी संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादोन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजी लाल कुम्भकार समिलित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles