Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चों को गुलाल , पिचकारी का किया वितरण -राकेश जैन

कोटा। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को कच्ची बस्ती में निवासरत बच्चों के बीच जाकर होली मनायी। इस अवसर पर बच्चों को होली खेलने के लिये गुलाल, रंग व पिचकारियों का वितरण किया।

कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सिंह तलवार ने बताया की इस समय कोटा शहर में अनेको संस्थाओं, समाजों द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं। फागोत्सव कार्यक्रम की कडी में जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ निर्धन बच्चों के बीच जाकर फागोत्सव का त्यौहार मनाया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की होली सनातन धर्म में एक महत्त्वपूर्ण त्यौहार है। होली के पावन पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर, शुभकामनायें देकर त्यौहार मनाया जाता है। भारत देश सनातन परंपरा का देश हैं तथा सनातन परंपरा का वाहक रहा है। पूरे संसार में कहीं भी त्रासदी, प्रलय आने पर भी हम अगर इसे सहन कर पाते है तो वह है हमारी सनातन परम्परा।

सनातन त्यौहारों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकार के तहत त्यौहार मनाते आये है।

इसी कडी में आज कच्ची बस्ती में बच्चों के बीच होली खेलकर बहुत खुशी मिली। बच्चे गुलाल, रंग व पिचकारियां पाकर बहुत खुश हुए। हर्षोउल्लास के साथ नाचने लगे । सभी बच्चे आनंदित हो गये। बच्चों के माता पिता भाजपा के इस कार्य से बहुत खुश हुए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, रीमा राठौर, मदन सहित पदाधिकारीयों उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles