शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ मथुराधीश मंदिर पाटनपोल की ओर से गुरुवार को शाम 7.30 बजे छप्पन भोग परिसर प्रथमेश नगर में होली संगीत संध्याआयोजित की जाएगी। ट्रस्ट के मंत्री मोनू व्यास तथा प्रबंधक चेतन सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम पीठ युवराज गोस्वामी मिलन कुमार बावा, प्रथम पीठ युवरात्मज लालन कृष्णास्य बावा उपस्थित होंगे। साथ ही, अतिथि के रुप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डिस्ट्रिक्ट जज एसएन ब्यास, उर्जा मंत्री हीरालाल नागर, एडिशनल एसपी संजय शर्मा, डीवाईएसपी ट्रैफिक अशोक कुमार समेत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वेव्ज ऑफ हरिनाम बैंडकी ओर से होली कीर्तन गान किया जाएगा।
मथुराधीश मंदिर पाटनपोल की ओर छप्पन भोग परिसर में होली संगीत संध्या आज






